Teej and Sinjara Festival: show fashion by Models -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीज एवं सिंजारा महोत्सव : मॉडल्स ने दिखाए फैशन के जलवे

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 11:38 PM (IST)
तीज एवं सिंजारा महोत्सव : मॉडल्स ने दिखाए फैशन के जलवे
जयपुर। प्रदेशभर में बुधवार को तीज का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व माता पार्वती और शिव के मिलन की याद में मनाया जाता है। बुधवार को हरियाली तीज पर्व मनाया जाएगा। इस दिन जयपुर में तीज माता की सवारी निकलेगी। इस दिन महिलाएं राजस्थानी लिबास लहरिया की ओढऩी पहनेंगी। इस मौके पर नगर निगम की ओर से तीज एवं सिंजारा महोत्सव का आयोजन किया गया। तीज की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम पौंड्रिक उद्यान में लहरिया फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मॉडल्स ने अपने-अपने अंदाज में रैम्प पर केटवॉक किया। राजस्थानी कला और संस्कृति होगी जीवंत
26 जुलाई को तालकटोरा की पाल पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजस्थानी कला और संस्कृति जीवंत हो उठेगी। इन कार्यक्रमों में राजस्थानी नृत्य घूमर, कालबेलिया, चरी नृत्य, अग्नि नृत्य और राजस्थानी गीत धरती धोरां री विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस दौरान तालकटोरा पर खास शैडो लाइटिंग से तालकटोरा का पानी और दीवारें चमक उठेंगी। तालकटोरा में नगर निगम जयपुर द्वारा विशेष रूप से नैकलेस डिजाइन में स्थायी लाइटिंग तैयार की गई है, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।

तालकटोरा में होगी बोटिंग

कार्यक्रम के दौरान तालकटोरा में नावें चलेंगी, जिन पर कलाकार राजस्थानी लोकनृत्य करते नजर आएंगी। नावों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। पूरा कार्यक्रम लहरिया थीम पर डिजाइन किया गया है। पौंड्रिक पार्क और तालकटोरा पर डेकोरेशन भी लहरिया थीम पर किया जाएगा।

मनाया सिंजारा महोत्सव

शहर में मंगलवार को सिंजारा महोत्सव मनाया गया। नवविवाहिता के घर ससुराल पक्ष की तरफ से घेवर के साथ कई प्रकार की मिठाइयां, फल-फ्रूट आदि भेजे गए। साथ ही लडक़ी के लिए नए कपड़े और श्रृंगार का सामान भी भेजा गया। इस पर्व को मनाने की प्रक्रिया दो दिन पहले ही शुरू हो जाती है। महिलाएं एक दिन पहले ही अपने हाथ-पैरों पर मेहंदी लगाकर श्रृंगार करती हैं।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/18
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement