श्रीनगर। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा कश्मीर की जनता के साथ
सहानुभूति व्यक्त करने के प्रयासों के शनिवार को यहां पहुंचे। इस दौरे का
मकसद कश्मीर के लोगों से सहानुभूति व्यक्त करना है।
प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों ने यहां पहुंचते ही शिया समुदाय के वरिष्ठ
अलगाववादी नेता आगा हसन बडगामी के बडगाम जिला स्थित आवास पर गए। ये सदस्य
संभवत: अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद
यासीन मलिक से मुलाकात करेंगे। अक्टूबर के बाद सिन्हा के नेतृत्व वाले इस
प्रतिनिधिमंडल का यह दूसरा दौरा है।
-> खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह