Teachers will transferred after Rajasthan assembly session-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षा मंत्री डोटासरा ने की घोषणा, विधानसभा सत्र के बाद होंगे अध्यापकों के तबादले

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 3:30 PM (IST)
शिक्षा मंत्री डोटासरा ने की घोषणा, विधानसभा सत्र के बाद होंगे अध्यापकों के तबादले
जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा है कि विधानसभा के सत्र के बाद ही अध्यापकों का तबादला किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डोटासरा ने विधानसभा में बताया कि पूर्व में जो अध्यापकों के तबादले हुए थे, वे राजनीतिक के आधार पर दुर्भावनावश किए गए थे। उनको विधानसभा सत्र के बाद जांच करने के बाद वापस अध्यापकों का तबादला किया जाएगा। डोटासरा प्रश्नकाल में विधायक द्बारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कि पूर्व में देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बीस प्रिसिपल के तबादलों में सात प्रधानाध्यापक के तबादले प्रशासनिक एवं राज्यादेश द्वारा किए गए थे। उन्होंने कहा कि अलीगढ कस्बे में प्रिंसिपल के हुए तबादले पर पुलिसकर्मियों द्बारा प्रधानाध्यापक एवं छात्राओं के साथ मारपीट की गई थी। इस प्रकरण को दिखाया गया है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि संबंधित पक्ष को न्याय दिलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement