Teachers will show tonsure in protest against the Principal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानाचार्य के विरोध में सिर मुड़वाकर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

khaskhabar.com: शनिवार, 02 सितम्बर 2017 12:57 PM (IST)
प्रधानाचार्य के विरोध में सिर मुड़वाकर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
लखनऊ। राजधानी के एम.डी. शुक्ला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज के शिक्षकों ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यालय में सिर के बालों का मुण्डन करवा कर प्रदर्शन करेंगे। शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं जिला संरक्षक डॉ. आर.पी. मिश्र ने जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि विद्यालय के शिक्षक, प्रधानाचार्य द्वारा किए गए विधायक निधि के घोटाले, अनियमितताओं, भ्रष्टाचार तथा शिक्षकों के उत्पीड़न से सम्बन्धित ज्ञापन प्रमाणों को 9 जून को शिक्षा निदेशक तथा अन्य उच्च अधिकारियों को प्रेषित किए थे। छात्रों से अवैध वसूली से संबंधित ज्ञापन 1 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रमाण सहित प्रेषित किए गए थे। शिक्षक नेताओं ने बताया कि संज्ञान में आया है कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे माध्यमिक शिक्षा निदेशक, पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने लाखों रुपए की वसूली कर साक्षात्कार के आधार पर पुरस्कार बांटे हैं। निदेशक ने ही प्रधानाचार्य उपाध्याय का भी नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन किया है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधानाचार्य को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किये जाने का शिक्षक संघ विरोध करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement