करौली। आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा नादौती के तहसील अध्यक्ष पद पर मदनलाल मीना दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए है। चुनाव अधिकारी सूरज प्रकाश मित्तल व चुनाव प्रभारी ज्ञान सिंह गुर्जर ने बताया कि ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए है। इस मौके उपस्थित शिक्षकों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी