Teachers Union delegation raised teachers concerns—ADEO assured prompt resolution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने उठाई शिक्षकों की समस्याएं — एडीईओ ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025 5:47 PM (IST)
शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने उठाई शिक्षकों की समस्याएं — एडीईओ ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
लालसोट। शिक्षक वर्ग की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी तेजकरण शर्मा से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में उपशाखा लालसोट अध्यक्ष अविनाश शर्मा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक विकास गौतम, उपशाखा बेजूपाड़ा अध्यक्ष प्रेमचंद मीणा, पुष्पेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा (सूरतपुरा) और शारीरिक शिक्षक संघ प्रतिनिधि सुमित शर्मा शामिल रहे। बैठक के दौरान वर्ष 2021 व 2022 के स्थायीकरण प्रकरण, 2023 के वेतन नियमितीकरण, वेतन व्यवस्था तथा अन्य लंबित शिक्षक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अति. जिला शिक्षा अधिकारी तेजकरण शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एक-दो दिन में वेतन नियमितीकरण के आदेश जारी किए जाएंगे तथा स्थायीकरण के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य लंबित मामलों पर भी विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement