TDP MPs placed under house arrest over protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों को घरों में किया नजरबंद, तनाव का माहौल

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 जनवरी 2020 3:26 PM (IST)
तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों को घरों में किया नजरबंद, तनाव का माहौल
अमरावती। आंध्र प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के गुंटूर व विजयवाड़ा के दोनों सांसदों सहित पार्टी के अन्य नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया है। ये सभी प्रस्तावित तीनों राजधानियों को लेकर जारी प्रदर्शन में भाग लेने जाने वाले थे। तेलुगू देशम पार्टी के गुंटूर से सांसद गल्ला जयदेव को उनके गुंटूर स्थित आवास में नजरबंद किया गया है। पुलिस के इस कदम से तनाव पैदा हो गया है। सांसद ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से बहस की। सांसद ने अपने समर्थकों के साथ घर से बाहर आने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस धकेल कर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। तेलुगू देशम पार्टी के संसदीय दल के नेता जयदेव ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अमरावती के लिए प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement