TDP MPs placed under house arrest over protest Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों को घरों में किया नजरबंद, तनाव का माहौल

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 जनवरी 2020 3:27 PM (IST)
तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों को घरों में किया नजरबंद, तनाव का माहौल
विजयवाड़ा से तेदेपा सांसद केसिनेनी नानी भी घर में नजरबंद हैं। वह किसानों और अन्य लोगों के साथ प्रदर्शन करने बाहर न जा सकें, इसलिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। अमरावती को ही राज्य की राजधानी बनाए रखने के लिए पॉलिटिकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्गो को बंद करने का आह्वान किया है। प्रदर्शन को विफल करने के प्रयास में तेदेपा के सांसदों और अन्य नेताओं को नजरबंद किया गया है। इतना ही नहीं अन्य लोगों को भी प्रदर्शन स्थल की ओर जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement