TB-Free Gram Panchayat Campaign: Special Training for CHOs and DOTS Providers in Tonk-Piplu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : टोंक-पीपलू में सीएचओ व डॉट्स प्रोवाइडर्स को दिया विशेष प्रशिक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 नवम्बर 2025 7:57 PM (IST)
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : टोंक-पीपलू में सीएचओ व डॉट्स प्रोवाइडर्स को दिया विशेष प्रशिक्षण
टोंक। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला क्षय निवारण केंद्र में गुरूवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खंड टोंक-पीपलू के सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) तथा डॉट्स प्रोवाइडर्स को टीबी उन्मूलन की रणनीतियों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभियान के छह प्रमुख इंडिकेटर्स पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ. मित्तल ने जोर देकर कहा कि नॉट साइट्स पर अधिक से अधिक बलगम सैंपल भेजकर संदिग्ध मरीजों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जाए। डॉ. मित्तल ने कहा, टीबी मुक्त पंचायत का सपना तभी साकार होगा, जब हर स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारी को मिशन की तरह निभाए। साथ ही, प्रत्येक पुष्ट टीबी मरीज को निक्षय पोषण योजना के तहत 1000 रू. मासिक सहायता तथा निक्षय मित्र के माध्यम से अतिरिक्त पोषण/आर्थिक मदद दिलवाने के बाद निक्षय पोर्टल पर तत्काल ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य है। साथ ही डॉ. मित्तल द्वारा बाल चिकित्सा टीबी (पीडियाट्रिक टीबी) के लक्षण, निदान व प्रबंधन पर विशेष सत्र लिया। डीपीसी मर्सरत मियां ने ब्लॉक स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियों जैसे दीवार लेखन, ग्राम सभाओं एवं स्कुलों के माध्यम से टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की रणनीति साझा की। जिला लेखाकार दिनेश चैधरी ने निक्षय पोषण योजना की धनराशि वितरण प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया। जिला डाटा एंट्री ऑपरेटर सरल सैनी ने डिप्रेंशियल टीबी केयर मरीजों को निक्षय में ऑनलाइन इन्द्राज करने की बारीकियां बताईं, एसटीएलएस निसार खान ने लक्ष्यानुरूप नॉट जांच के लिए संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग व सैंपल संग्रहण की तकनीक सिखाई। एसटीएस महेन्द्र कुमार योगी ने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरण करने के उपरान्त निक्षय में ऑनलाईन इन्द्राज करने का प्रषिक्षण दिया। प्रशिक्षण में चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मला मालपानी, नर्सिंग ऑफिसर जगवीर सिंह, खंड टोंक-पीपलू के स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement