TB Awareness Campaign Organized at Hindustan Zinc Rampura Agucha Mine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिंदुस्तान जिंक की रामपुरा आगूचा खदान में टीबी जागरूकता अभियान का आयोजन, ‘टीबी मुक्त भारत’ का दिया संदेश

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 11:30 PM (IST)
हिंदुस्तान जिंक की रामपुरा आगूचा खदान में टीबी जागरूकता अभियान का आयोजन, ‘टीबी मुक्त भारत’ का दिया संदेश
भीलवाड़ा/आगूचा। भारतीय खान ब्यूरो (IBM), अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की रामपुरा आगूचा खदान द्वारा क्षय रोग (टीबी) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों और खदान कर्मचारियों को टीबी के लक्षणों, इससे बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर के क्षेत्रीय खनन भूवैज्ञानिक श्री दिलीप जैन और सहायक खनन अभियंता श्री पुष्कर कुलकर्णी उपस्थित रहे। इस दौरान जिंक विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष विजयवर्गीय, भूविज्ञान एवं खनिज अन्वेषण प्रमुख श्री आशुतोष पाठक और जिंक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक गौतम सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।
जागरूकता सत्रों के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि लगातार खांसी, बुखार, वजन का गिरना और रात में पसीना आना टीबी के मुख्य लक्षण हो सकते हैं। डॉ. दीपक गौतम ने जोर देते हुए कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी जरूर है, लेकिन सही समय पर जांच और नियमित उपचार से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है। सत्र में स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक आहार लेने और खांसते समय सावधानी बरतने जैसे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
यह अभियान प्रधानमंत्री ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क जांच और उपचार सुविधाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई। हिंदुस्तान जिंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए उपस्थित अतिथियों ने समाज के हर वर्ग से इस बीमारी के उन्मूलन में सहयोग की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement