Advertisement
2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य : नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सुझाव दिया कि स्पेन, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में जो किया जा रहा है, उसे देखकर सुधार किया जा सकता है।
भारत में 4,80,000 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, 1,80,000 मौतें हुईं और लगभग 4,00,000 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से 1,40,000 दुर्घटनाएं 18-45 वर्ष की आयु के लोगों की हैं और इनमें ज्यादातर दोपहिया वाहन सवार और पैदल यात्री प्रभावित हुए हैं।
गडकरी ने कहा, "ये दुर्घटनाएं सकल घरेलू उत्पाद में 3 प्रतिशत का आर्थिक नुकसान पहुंचाती हैं।"
सड़कों की खराब योजना और डिजाइन के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि के लिए इंजीनियरों को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए, केंद्रीय मंत्री ने घटिया डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की ओर भी इशारा किया।
उन्होंने कहा, "सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, सरकार का लक्ष्य 2030 तक दुर्घटना दर को 50 प्रतिशत तक कम करना है।"
गडकरी ने उद्योग और सरकार से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाधान खोजने में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में शिक्षा के महत्व और सुरक्षित ड्राइविंग आदतों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस सम्मेलन का आयोजन इनोवेशन को प्रेरित करने, इंडस्ट्री प्रोवाइडर्स से कटिंग-एज सॉल्यूशन प्रदर्शित करने, ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा सरकारी निकायों और निजी संगठनों के विशेषज्ञों और निर्णयकर्ताओं के लिए वैल्यूएबल नेटवर्किंग के अवसर खोलने के लिए किया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


