Target to make Punjab TB-free by 2025, responsibility assigned to panchayats-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब को साल 2025 तक टी.बी-मुक्त बनाने का लक्ष्य, पंचायतों को सौंपी ज़िम्मेदारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 6:33 PM (IST)
पंजाब को साल 2025 तक टी.बी-मुक्त बनाने का लक्ष्य, पंचायतों को सौंपी ज़िम्मेदारी
चंडीगढ़। पंजाब को साल 2025 तक टी.बी-मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को राज्य की सभी पंचायतों को गाँवों से टीबी के ख़ात्मे की ज़िम्मेदारी सौंपी। इसके अंतर्गत पंचायतें ग्रामीण क्षेत्रों से टीबी के ख़ात्मे के लिए व्यापक पहुँच अपनाते हुए गाँव वासियों को जागरूक करने, गाँवों में कैंप लगाने और "टी.बी-मुक्त गाँव" घोषित करने सम्बन्धी ज़रुरी मापदण्डों को पूरा करने की प्रक्रिया के लिए पाबंद होंगी। यहाँ अपने दफ़्तर में स्वास्थ्य विभाग के स्टेट टीबी सेल और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों की अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी (तपेदिक) की रोकथाम के लिए यह मिसाली कदम उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग और स्वास्थ्य विभाग के आपसी सहयोग से राज्य के हर गाँव में यह समर्पित अभियान चलाया जाएगा। लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि टी.बी-मुक्त गाँव अभियान के अंतर्गत सभी पंचायतें अपने-अपने गाँवों में लोगों को टी.बी की बीमारी के बारे जागरूक करेंगी और प्रभावित व्यक्तियों की पहचान करके उनका जल्दी से जल्दी इलाज यकीनी बनाएंगी।
इसके इलावा बीमारी से जुड़े भ्रमों से निपटने के लिए विभाग की सहायता करेंगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को जांच करवाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि टी.बी-मुक्त पंजाब अभिया के अंतर्गत बढ़िया कारगुज़ारी दिखाने वाली पंचायतों को सम्मानित भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement