Tanwar blame that 90 people dead due to notbandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तंवर का आरोप, नोटबंदी से 90 लोगों की हो चुकी है मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 4:51 PM (IST)
तंवर का आरोप, नोटबंदी से 90 लोगों की हो चुकी है मौत
सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पिछले आठ नवंबर से देश में घोषित की गई नोटबंदी के बाद से जो हालात पैदा हुए हैं वे बेहद विकट हैं और पूरा देश ही इसकी गिरफ्त में है। वे सोमवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि एक वक्त में सुना जाता था कि देश में इच्छा मृत्यु होती थी मगर अब नोटमृत्यु होने लगी है। देश में आंकड़े बताते हैं कि नोटबंदी के चलते एटीएम एवं बैंकों के समक्ष अपना ही धन लेने के लिए कतारों में खड़े लोग, उपचार के दौरान धनाभाव व विवाह शादियों में आई अड़चनों के कारण करीब 90 लोगों की मृत्यु हो चुकी है मगर केंद्र सरकार हठधर्मिता पर अड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से बीती 28 नवंबर को पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश दिवस मनाया था और संसद में चल रहे शीतसत्र के बाद भी कांगे्रस नोटबंदी के खिलाफ अपनी रणनीति तैयार करेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सभी अन्य राजनीतिक दलों को भी एकजुट होकर इस गंभीर मुद्दे पर सरकार को घेरना चाहिए। क्योंकि इस निर्णय से छोटे कारोबारी, किसान, मजदूर, गृहिणी सहित सभी वर्गों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि बेशक प्रधानमंत्री ने इस मामले में देश से 50 दिनों की मोहलत मांगी है मगर देश के बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों ने बताया है कि ये व्यवस्था केवल 50 दिनों में ही सुधार में नहीं आएगी। डॉ. तंवर ने कहा कि इस एक निर्णय से एफडीआई की नीति भी प्रभावित हुई है क्योंकि देश में पूंजी का न होने से देश के ही पूंजीपति अपनी पंूजी विदेशों में लगाने लगे हैं और बाहरी उद्योगपति यहां आने से कतराने लगे हैं। डॉ. तंवर ने कहा कि इस समय देश में एक किस्म से अघोषित आपातकाल की स्थिति है और इसका शिकार आमजन के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक और देश की न्यायिक प्रणाली भी हो रही है।
रैंप पर सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement