Tamil Nadu Government provides Rs 10 crore for Disaster Relief Fund-2023-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 10 करोड़ रुपये प्रदान किए

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अगस्त 2023 7:31 PM (IST)
तमिलनाडु सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 10 करोड़ रुपये प्रदान किए
शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही के दृष्टिगत तमिलनाडु सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसके लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी। उन्होंने आम जनता से आपदा राहत कोष-2023 में उदारतापूर्वक योगदान की अपील की ताकि प्रभावित परिवारों को अधिकतम राहत प्रदान की जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement