कार्यक्रम में महासचिव सीताराम राठी, वीर दुर्गादास राठौड़, शाखा अध्यक्ष
जसवंत गौड़, कोषाध्यक्ष महेश सुथार, एडवोकेट मदनलाल सिंघल, पूर्व अध्यक्ष
ओमप्रकाश गुप्ता, खुशालनाथ धीर, जालोर जिलाध्यक्ष पदमाराम चौधरी, बाड़मेर
जिलाध्यक्ष द्वारकादास गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में
बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, पाली, जोधपुर सहित कई जिलों की टीमों ने भाग
लिया। प्रतियोगिता में कई टीमों ने गीतों की प्रस्तुति दी। एक से बढक़र एक
मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य
अतिथि विश्नोई ने पीडब्ल्यूडी के पूर्व अतिरिक्त मुख्य अभियंता ताराचंद
जाटोल, पुरुषोतम खत्री का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का
शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर
किया। तत्पश्चात अतिथियों का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। प्रकल्प प्रमुख
पुखराज राठी ने बताया कि राजस्थान पश्चिम प्रांत की 23 शाखाओं से लगभग 300
से अधिक छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय चेतना के गीत व संस्कृत गीतों की
प्रस्तुतियां दी। इस प्रतियोगिता में विजेता दल आगामी 12-13 नवंबर को पुणे
में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में प्रांत का प्रतिनिधित्व
करेंगे।