swine flu : Another death from swine flu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वाइन फ्लू से एक और मौत, नए साल में 33 ने तोड़ा दम

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जनवरी 2018 10:55 AM (IST)
स्वाइन फ्लू से एक और मौत, नए साल में 33 ने तोड़ा दम
जयपुर। स्वाइन फ्लू के मंगलवार को 22 और नए मामले सामने आए हैं। नए साल में 23 दिन में 540 पॉजिटिव में से 33 मौत हो चुकी है। कल स्वाइन फ्लू पीड़ित अलवर निवासी एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस साल जनवरी में अब तक पॉजिटिव केसेज व मौतों के मामले में राजस्थान देशभर में पहले नंबर पर आ गया है। बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए शहर के कई स्कूलों में सुबह की जाने वाली प्रार्थना सभाओं पर रोक लगा दी गई है। चिकित्सा विभाग इतने मामले मिलने के बावजूद बीमारी पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। अकेले जयपुर में 389 पॉजिटिव में 8 की मौत हो चुकी है। जयपुर में अन्य शहरों की तुलना में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा केसेज मिल रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में एसीएस (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) वीनू गुप्ता ने स्वाइन फ्लू की समीक्षा बैठक ली। गुप्ता ने अधिकारियों के विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement