Swimming license should be made mandatory for boating in the lake-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झील में नौका विहार के लिए स्विमिंग लाइसेंस अनिवार्य किया जाए

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 जनवरी 2024 9:54 PM (IST)
झील में नौका विहार के लिए स्विमिंग लाइसेंस अनिवार्य किया जाए
- प्रदीप द्विवेदी - नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को स्कूली छात्रों से भरी नाव हरणी की मोटनाथ झील में पलट गई, जिसमें कुल 27 लोग सवार थे और दो शिक्षक सहित एक दर्जन से ज्यादा छात्रों की मौत होने की खबरें हैं। खबरों की मानें तो नाव में सवार शिक्षक और छात्रों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जिसके कारण नाव पलटी तो सभी लोग पानी में डूबने लगे। हादसे को देख चीख पुकार मच गई। नाव पलटने की घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
मोरबी झूलता पुल दुर्घटना के बाद यह पहली ऐसी दर्दनाक घटना है। मतलब....ऐसे हादसों के बावजूद भी लापरवाही बरकरार है। बीसवीं सदी में ज्यादातर बच्चे तैरना जानते थे, क्योंकि नहाने के लिए नदी-तालाब जाते थे। लेकिन, अब अनेक बच्चे तैरना नहीं जानते हैं, ऐसे में बच्चों को तैरना तो सिखाना ही चाहिए।
ड्राइविंग लाइसेंस की तरह स्विमिंग लाइसेंस भी अनिवार्य किया जाना चाहिए, जिससे नौका विहार जैसे अवसरों पर उन्हीं बच्चों को स्वीकृति दी जाए, जिन्हें तैरना आता हो। यही नहीं, जिस झील में बगैर लाइफ जैकेट के नौका विहार करवाने वाले और प्रबंधक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
ऐसा नियम भी होना चाहिए कि स्कूल प्रशासन, अभिभावकों की बगैर लिखित स्वीकृति के बच्चों को ऐसी जगहों पर नहीं ले जाए तथा बच्चों के अभिभावकों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी बगैर लिखित स्वीकृति के बच्चों को ऐसे किसी भी स्थान पर नहीं ले जाया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement