Swachh Bharat Hekathon invites entries for Sanathathan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छ भारत हेकाथौन ‘स्वच्छाथोन 1.0‘ के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अगस्त 2017 9:59 PM (IST)
स्वच्छ भारत हेकाथौन ‘स्वच्छाथोन 1.0‘ के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
जयपुर। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में चुनौती पूर्ण मुद्दों के तकनीकी समाधान के लिए स्वच्छ भारत हेकाथौन ‘स्वच्छाथोन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग श्रेणी में 3 पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 3 लाख, द्वितीय पुरस्कार डेढ़ लाख, तथा तृतीय पुरस्कार पचास हजार रूपए रखा गया है। स्कूलों द्वारा अनुकरणीय प्रविष्टी के लिए विशेष श्रेणी पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसमें भाग लेने के लिए प्रथम चरण में My Gov Portel (Innovate.mygov.in) पर 30 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ‘स्वच्छाथोन के तहत क्रॉउड सोर्सिंग के जरिए स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन के चुनौती पूर्ण मुद्दों के तकनीकी समाधान के लिए लक्षित समुह से समाधान चाहा गया है, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा इसमें सस्ती, संचालन में आसान, मापनीय, पर्यावरण अनुकूल एवं उपयोगकर्ता अनुकूल तकनीकी नवाचारों से समाधान की आशा है। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाईट https://innovate.mygov.in/swachhathon-1-0 का अवलोकन किया जा सकता है, साथ ही निदेशालय, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0) के दूरभाष पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement