जयपुर। स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने घर की साफ-सफाई में ही पिछड़ गए। जबकि राजस्थान साफ-सफाई के मामले में फेल ही हो गया है। दरअसल स्वच्छ भारत अभियान में किस राज्य का प्रदर्शन कैसा रहा है इसको लेकर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय की ओर से पिछले वर्ष कराए गए सर्वे के नतीजे जारी किए गए हंै। हैरान करने वाली बात यह है कि मोदी जी अपने ही गृह राज्य को सफाई वाले राज्यों की सूची में टॉप-10 में भी नहीं ला पाएं। वहीं पर्यटन के लिए विश्च मानचित्र पर स्थित राजस्थान तो सफाई के मामले में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में है। राजस्थान को इस सूची में मात्र 35.8 फीसदी अंक हासिल हुए है।