SUV collided with a tree in the ditch fired-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेड़ से टकराकर खाई में पलटी स्कार्पियो

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 10:28 PM (IST)
पेड़ से टकराकर खाई में पलटी स्कार्पियो
आजमगढ़। तेज गति से आ रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाईं में पलट गयी। एक बाइक पर सवार दो युवकों को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जीयापुर चौराहे के पास हुआ। हुआ यह कि शनिवार दोपहर एक परिवार के लोग मरीज को लेकर तेज गति से उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए आजमगढ़ शहर की ओर आ रहे थे। जीयापुर चौराहे के पास बाइक पर सवार दो युवकों को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक नीम के पेड़ से टकराकर पलट गयी। यह स्कार्पियो पलटकर खाईं में जा गिरी। ऐसे में स्कार्पियो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को अवगत कराते हुए एम्बुलेंस बुलवाई और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

[@ आज भी पंक्चर लगा रहे हैं देवमान के पिता, चाहते है बेटा विधायक बने]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement