Advertisement
नए सत्र से एनसीईआरटी की किताबें लगने पर संशय

ऑनलाइन मांगी गई थी किताबों की जरूरत
सीबीएसई ने स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन मांग की थी। इसके लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर बकायदा लिंक शुरू किया गया था। इसमें 15 से 22 फरवरी तक चले इस लिंक के जरिए स्कूलों से कक्षावार और विषयवार किताबों की मांग भरने के निर्देश दिए थे। लेकिन सीबीएसई ने इस ऑनलाइन मांग को एनसीईआरटी से साझा कर स्कूलों को किताबें मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
सीबीएसई ने अनिवार्य नहीं किया है फैसला
शहर के पालम विहार स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य गुलशन दिवान ने बताया कि सीबीएसई की ओर से एनसीईआरटी की किताबें लगाने के निर्देश जारी हुए हैं। लेकिन स्कूलों के लिए ये आदेश अनिवार्य नहीं हैं। एनसीईआरटी की किताबें की कमी के चलते मजबूरन निजी प्रकाशकों की किताबें लगानी पड़ती हैं। ये फैसला व्यवहारिक नहीं है, इसलिए नए सत्र से ऐसा कोई बदलाव नहीं होगा।
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगनी चाहिए लगाम
हरियाणा पैरेट्ंस फोरम फॉर एजुकेशन के अनुमान के मुताबिक सीबीएसई की ओर से निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगाने का फैसला सराहनीय है। लेकिन निजी स्कूल इस फैसले को नहीं मानेंगे। निजी स्कूलों में महंगी किताबें लगाकर अभिभावकों की जेब ढीली की जाती है। स्कूलों की मनमानी रोकने को सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


