गोहाना। गढ़ी उजाले खां गांव में रविवार को एक युवक संदिग्ध हालत में घर की सीढ़ियों पर मृत पड़ा मिला। मृतक युवक के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर मृतक की पत्नी ने अपने आप को बेकसूर बताया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है..........