Sushma Swaraj targets Meira Kumar with blast from past Lok Sabha video-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुषमा ने वीडियो के जरिए विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार पर साधा निशाना

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2017 6:04 PM (IST)
सुषमा ने वीडियो के जरिए विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार पर साधा निशाना
नई दिल्ली। देश के अगले राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को एक पुराना वीडियो और एक पुरानी खबर साझा कर विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार पर निशाना साधने की कोशिश की। सुषमा ने ट्वीट पर यह सामग्री साझा करते हुए लिखा है, लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए मीरा कुमार विपक्षी नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार करती थीं। यह वीडियो 2013 की लोकसभा कार्यवाही का है। छह मिनट के इस वीडियो में सुषमा कई घोटालों का जिक्र करते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भडक़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में चार मिनट के बाद तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सुषमा को अपनी बात समाप्त करने का इशारा करते हुए कह रही हैं, ठीक है..धन्यवाद..ओके..मुझे आगे की कार्यवाही बढ़ानी है..। विदेश मंत्री सुषमा ने इसके अलावा समाचार पत्र पायनियर में तीन मई, 2013 को प्रकाशित एक खबर का लिंक भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि लोकसभा अध्यक्ष ने सुषमा स्वराज को उनके 120 सेकेंड के भाषण के दौरान 60 बार रोका-टोका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement