survey will start from today, Jaipur came ahead from Mumbai -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज से शुरू होगा सर्वे, मुम्बई से आगे आया हमारा जयपुर

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 10:09 AM (IST)
आज से शुरू होगा सर्वे, मुम्बई से आगे आया हमारा जयपुर
जयपुर। स्वच्छता में रैंकिंग तय करने के लिए बुधवार से सर्वे शुरू हो जाएगा। एक माह तक चलने वाले सर्वे में जयपुर को साफ-सुथरा दिखाने के लिए नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। इसका असर स्वच्छता एप पर नजर आने भी लगा है। एक दिन में जयपुर मुंबई से आगे निकल गया है। जयपुर की रैंक 21 नम्बर है, जबकि मुंबई दो अंक पीछे होकर 22 पर आ गया है। उधर, तीन शहरों के साथ गुजरात नम्बर एक पर है। अहमदाबाद, सूरत व राजकोट पहले से तीसरे पायदान पर हैं। ऐसे में जयपुर निगम ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता अभियान और तेज कर दिया है। स्वच्छता एप से 9097 लोग जुड़ चुके हैं, जबकि इसकी शुरुआत हुए कुछ दिन हुए हैं। इसके जरिए अब तक 1622 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें से 68 फीसदी समस्या निस्तारित होने का दावा किया जा रहा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक शहरी विकास मंत्रालय की टीम जयपुर आएगी। यहां स्वच्छता के मापदण्ड के तहत रैंकिंग तय करने की प्रक्रिया होगी।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement