survey 5 lakh elderly people go missing in China every year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन में हर साल लापता होते हैं 5 लाख बुजुर्ग

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 3:12 PM (IST)
चीन में हर साल लापता होते हैं 5 लाख बुजुर्ग
बीजिंग। चीन में हर साल लगभग 5,00,000 लाख बुजुर्ग लापता हो जाते हैं। इन बुजुर्गों में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों के होते हैं, जहां युवा पीढ़ी काम के सिलसिले में अपने कस्बे को छोडक़र किसी बड़े शहर की ओर रुख कर लेती है और घर में बुजुर्गों की पर्याप्त देखभाल नहीं हो पाती है। झोंगमिन सोशल असिस्टेंट इंस्टीट्यूट और शीर्ष समाचार मंच तौटियाओ द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को जारी सर्वेक्षण के अनुसार, औसतन 76 वर्ष की उम्र वाले 1,370 वरिष्ठ नागरिक हर दिन लापता होते हैं, जिनमें महिलाओं का आंकड़ा 58 प्रतिशत है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement