सर्वेक्षण के अनुसार, इनमें अधिकांश बुजुर्ग मानसिक बीमारी से ग्रस्त रहे,
जिनमें 72 प्रतिशत स्मृति लोप और 25 प्रतिशत डिमेंशिया से पीडि़त थे।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि कई मामले गरीबी और अपर्याप्त देखभाल से
संबंधित रहे, जहां परिवार के सदस्यों ने अच्छी मजदूरी की तलाश में बड़े
शहरों की ओर पलायन कर लिया था।
सर्वेक्षण में लापता लोगों को खोजने
और उनकी जानकारी रखने के लिए एक राष्ट्रीय नेटवर्क की स्थापना का आग्रह
किया गया है और सिफारिश की गई है कि सहायता केंद्रों को लापता व्यक्तियों
को ढूंढऩे के लिए विशेषज्ञ कर्मियों का प्रबंधन करना चाहिए।
(आईएएनएस)