दिल्ली के विधायक और गुजरात के पार्टी प्रभारी गुलाब सिंह को गिरफ्तार करने
के लिए दिल्ली पुलिस की टीम के आने के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने
कहा कि इससे जाहिर है कि भाजपा आप से डरी हुई है।
उन्होंने कहा कि
दिल्ली पुलिस अब तक राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न आरोपों में आप के 13
विधायकों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच आप विधायक गुलाब सिंह अपनी
गिरफ्तारी के लिए यहां एक पुलिस स्टेशन पहुंचे। केजरीवाल आप नेता कुमार
विश्वास के साथ सूरत में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।
(आईएएनएस)