सूरत। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह से यहां रविवार शाम को होने वाली अपनी रैली में व्यवधान न डालने का आग्रह किया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि अमित शाह रैली में व्यवधान डालने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं।’’
केजरीवाल ने कहा, ‘‘वह विरोध प्रदर्शन के लिए विभिन्न स्थानों पर (जहां भी मैं जाता हूं) अपने लोगों को भेज रहे हैं।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं अमित शाह से अपील करता हूं कि आज की रैली मेरी रैली नहीं है। यह गुजरात के लोगों की रैली है और मैं उनसे इसमें कोई व्यवधान न डालने का आग्रह करता हूं।’’