Surajpole Anjamandi Garbage Warehouse Warehouse-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूरजपोल अनाज मंडी के एक गोदाम में लगी भीषण आग, 6 दमकलों ने पाया काबू

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 11:15 AM (IST)
सूरजपोल अनाज मंडी के एक गोदाम में लगी भीषण आग, 6 दमकलों ने पाया काबू
जयपुर। राजधानी के गलता गेट थाना इलाके में मंगलवार को अलसुबह सूरजपोल अनाज मंडी में एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फायर ऑफिसर जलज घसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजपोल अनाज मंडी में पवन खंडेलवाल का एक अनाज गोदाम है, जहां पर सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मानसरोवर बनी पार्क गलता गेट फायर स्टेशन से पहुंची करीब आधा दर्जन दमकलों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि आग लगने से कितना नुकसान हुआ इसका खुलासा पूर्ण रूप से नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि गोदाम में किराने का सामान भी रखा हुआ था। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement