Suraaj Exhibition in the Medical College Ground -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल के प्रति संवेदलशीलता व अपनत्व का भाव जरूरी : रंगा

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 9:21 PM (IST)
जल के प्रति संवेदलशीलता व अपनत्व का भाव जरूरी : रंगा
बीकानेर। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के जिला आईईसी सलाहकार श्याम नारायण रंगा ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में चल रही सुराज प्रदर्शनी में जल बचत व जल संरक्षण सहित परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन विषय पर व्याख्यान दिया। जिला आईईसी समन्वयक रंगा ने कहा कि वर्तमान में जल संकट के हालात हैं और समय रहते इन पर विचार करके कार्य नहीं किया गया तो आने वाले समय में 2050 तक जल संकट की भयंकर स्थिति से सामना करना पड़ सकता है। रंगा ने कहा कि जब हम जल का सम्मान करते थे तो जल हमारा सम्मान करता था और आज हम जल के प्रति अपमान का भाव रखते हैं इसलिए आने वाले समय में जल मानव सभ्यता को अपमानित करेगा। अपने व्याख्यान के बाद जिला आईईसी सलाहकार श्याम नारायण रंगा ने लोगों को जल बचत व जल संरक्षण सहित परंपरागत जल स्रोतों के बचाव की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र चौधरी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण पांडे, शरद माथुर, वीएस राठौड़, सहायक अभियंता, जितेन्द्र गिल सहित राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के जिला एचआरडी सलाहकार नवीन कुमार सारस्वत, जिला एमएंडई सलाहकार योगेश बिस्सा, जिला भूजल वैज्ञानिक मनोज पंवार और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

[@ 13 हजार कमाने वाले लाइनमैन नंदू के खाते में 13 करोड़ रूपए]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement