supreme court slaps 25 thousand rupees fine on kerala govt in IPS sen kumar case Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल सरकार पर 25000 रूपए जुर्माना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 5:56 PM (IST)
केरल सरकार पर 25000 रूपए जुर्माना
विजयन ने 25 मई, 2016 को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करते ही सेनकुमार को हटा दिया था। न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर तथा न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने राज्य सरकार के फैसले को अनुचित व मनमाना करार देते हुए उन्हें पद पर बहाल करने का आदेश दिया था। वह 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सेनकुमार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी डीजीपी पद पर खुद को बहाल नहीं किए जाने को लेकर अवमानना याचिका दायर करते हुए मुख्य सचिव नलिनी नेट्टो पर जान बूझकर इसमें देरी किए जाने का आरोप लगाया। न्यायालय की पीठ ने इस मामले में राज्य सरकार को नोटिस देने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई नौ मई तय की गई है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि विजयन सरकार के लिए अब सभी रास्ते बंद हो गए हैं और अवमानना याचिका पर शीर्ष अदालत की और अधिक फटकार से बचने के लिए जरूरी है कि राज्य सरकार जल्द से जल्द सेनकुमार को डीजीपी पद पर बहाल करे। उधर, केरल में विपक्षी कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने सदन में इस मामले को उठाते हुए सेनकुमार को तुरंत पद पर बहाल करने की मांग की। विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथाला ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह सबकुछ विजयन के झूठे अहंकार की वजह से हो रहा है। राज्य सरकार का बचाव करते हुए माकपा विधायक राजू अब्राहम ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सेनकुमार को पद पर बहाल किया जाएगा। इसने सिर्फ स्पष्टता के लिए एक याचिका दायर की है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement