supreme court slaps 25 thousand rupees fine on kerala govt in IPS sen kumar case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल सरकार पर 25000 रूपए जुर्माना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 5:56 PM (IST)
केरल सरकार पर 25000 रूपए जुर्माना
नई दिल्ली। केरल में टीपी सेनकुमार को पुलिस महानिदेशक पद पर बहाल करने के अपने आदेश पर अमल नहीं किए जाने से नाराज सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को शुक्रवार को कडी फटकार लगाई और अदालत का समय जाया करने के लिए 25,000 रूपये का जुर्माना लगाया। सर्वोच्च न्यायालय ने 24 अप्रैल को दिए आदेश में सेनकुमार को राज्य के डीजीपी पद पर बहाल करने का आदेश दिया था। लेकिन, केरल सरकार ने इस पर अब तक अमल नहीं किया है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने विधानसभा में कहा था कि सेनकुमार को पद पर बहाल किया जाएगा, लेकिन मामले को लटकाने की रणनीति के तहत इस मामले में शीर्ष अदालत में स्पष्टीकरण याचिका दायर कर दी। इस पर न्यायालय की कडी प्रतिक्रिया सामने आई और उसने जुर्माना लगा दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि उसे मालूम है कि उसके आदेश का अनुपालन नहीं होने पर क्या किया जाना चाहिए। न्यायालय ने यह भी कहा कि इस मामले में उसके निर्णय को लेकर स्पष्टता का कोई मुद्दा ही नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement