उन्होंने कहा कि सिर्फ अदालत द्वारा संज्ञान लेना आपराधिक मामले के खुलासा
करने का कारण नहीं हो सकता। रोहतगी ने फैसले पर रोक लगाने का आग्रह किया,
लेकिन शीर्ष कोर्ट सहमत नहीं हुआ। अदालत ने कहा कि वह वरिष्ठ वकील को सवाल
उठाने की अनुमति देगा। कोर्ट ने इस सवाल का निर्णय अंतिम चरण में करने का
हवाला देते हुए कहा कि हम आपके भाग्य को सील नहीं कर रहे हैं।