supreme court asks centre to bring solid policy so that farmers do not commit suicides Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों की खुदकुशी पर दुखी सुप्रीमकोर्ट बोला, सरकार कोई ठोस नीति बनाए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 10:51 PM (IST)
किसानों की खुदकुशी पर दुखी सुप्रीमकोर्ट बोला, सरकार कोई ठोस नीति बनाए
पीठ ने कहा,हमें लगता है कि आप (सरकार) गलत दिशा में जा रहे हैं। किसान बैंक से ऋण लेते हैं और जब उसे अदा कर पाने में अक्षम हो जाते हैं, तो खुदकुशी कर लेते हैं। इसका समाधान किसानों की खुदकुशी के बाद उनके परिजनों को मुआवजा देना नहीं है, बल्कि इन घटनाओं को रोकने के लिए आपको योजना बनानी चाहिए। केंद्र सरकार ने न्यायालय से कहा कि उसने किसानों के लिए कई योजनाओं की शुरूआत की है और साल 2015 में लाई गई कृषि बीमा योजना से इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में तेजी से कमी आई है। पीठ एक एनजीओ रिसोर्स एंड एक्शन एंड इनिशिएटिव द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें गुजरात में कर्ज में डूबने के बाद खुदकुशी करने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई है। (आईएएनएस)

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement