Advertisement
भूगर्भ स्थित जिनबिम्बों का अलौकिक अमृत सिद्धि दर्शन महोत्सव 19 जून से

प्रभुलाल सैनी ने मुनिपुंगव सुधा सागर जी को सम्पूर्ण आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं के लिए विस्तार से जानकारी दी। मुनिश्री ने जिला प्रशासन द्वारा की जारही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
सायंकाल राज्य सरकार के नगरीय एवं आवासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, मेयर अशोक लाहौटी कमिश्नर रवि जैन और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर नितिनदीप ब्लगन व कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सांगानेर का दौरा किया, आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए और मुनिपुंगव सुधासागरजी से आशीर्वाद लिया।
दर्शन एवं अभिषेक व्यवस्था
यक्षरक्षित जिनबिम्ब अलौकिक अमृतसिद्वि महोत्सव समिति के अध्यक्ष गणेष राणा ने बताया कि इस अलौकिक दिव्यषक्ति वाले विषाल जिनालय को मुनिपंुगव सुधा सागर जी प्रातःकाल निकालकर विषाल जनसैलाब के समक्ष मन्दिर प्रांगण में विराजित करेंगे। जहॉ विषेष रूप से बनाए मंच से प्रथम कलष आचार्य विद्यासागर स्वर्णिम कलष आर के मार्बल के कंवरलाल महावीरप्रसाद जैन गौरव अषोक सुरेष विमल पाटनी परिवार करेंगे। इन दुर्लभतम प्रतिमाओं के दर्षनों एवं अभिषेेक के लिए पूरे रास्ते में विषाल षामियाने लगाकर प्रतीक्षारत दर्षनार्थियों के लिए छाया एवं पेयजल की व्यवस्था की है।
महोत्सव समिति के कार्याध्यक्ष हुकुम काका ने बताया कि इन दुर्लभतम अलौकिक अतिषयकारी प्रतिमाओं के 1 लाख आठ स्वर्णिम कलषों से महामस्तकाभिषेक किये जाने एवं सभी को दर्षन कराए जाने के लिए सुबह से सांय 5 बजे तक मन्दिर प्रांगण में भव्य पाण्डाल बनाया गया है। सांय 5 बजे बाद यह जिनालय मन्दिर परिसर में विराजित किया जाएगा जहॉ सम्पूर्ण रात्रि दर्षन कराने की व्यवस्था की गयी हैै ताकि कोई भी श्रद्धालु दर्षनों से वंचित ना रहे।
कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था
अतिरिक्त पुलिस कमिष्नर एवं सांगानेर एसीपी अषोक चौहान ने बताया कि इस महोत्सव के लिए 700 से अधिक पुलिस अधिकारियों को तीनों पारियों में नियुक्त किया है। श्रद्धालुओं को दर्षन एवं अभिषेक करने में असुविधा न हो इस हेतु सांगानेर स्टेडियम में 10 हजार से अधिक व्यक्तियों के रूकने की व्यवस्था की है। सांगानेर स्टेडियम में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जहॉ से दर्षनार्थियों को सभी तरह की जानकारी एवं सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी। बाहर से आने वाली बसो एवं यात्रियों के लिए जेइसीसी एवं क्षिप्रापथ मानसरोवर में दो पार्किग स्थान बनाए गये है यहॉ से 40-40 मिनी बसें प्रत्येक 5 मिनिट में यात्रियों को सांगानेर स्टेडियम तक लाएंगी। पूरा सांगानेर अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी में रहेगा।
अन्य सुविधाएं
महोत्सव समिति एवं नगर निगम ने प्रत्येक आधा किलोमीटर पर ग्रीन षौचालय और परिषोधित पेयजल के साथ वॉटर हट लगायी है। एक साथ 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के एक साथ भोजन करने के लिए गोल्डन पैराडाइज लॉन में विषाल भोजनषाला बनायी गयी है। 3 एम्बुलेन्स 108 वाहन के साथ व तीन चल चिकित्सा युनिट तीनो पारियों में निंयत्रण कक्ष में काम करेगी। नगर निगम द्वारा सफाई, सीवर, रोड लाइटस, हाई मास्क लाइट, फायर ब्रिगेड के साथ कीटनाषक छिडकाव, फोगिंग व सांगानेर में प्रिन्टिग अपषिष्ट की बदबू से निपटने के लिए आवष्यक छिडकाव किये जा रहे है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


