Sunrisers and Royal Challengers were getting in betting of millions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सनराइजर्स और रायल चैलेन्जर्स के मैच में हो रही थी लाखों की सट्‌टेबाजी

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 मई 2018 6:52 PM (IST)
सनराइजर्स और रायल चैलेन्जर्स के मैच में हो रही थी लाखों की सट्‌टेबाजी
जयपुर। आईपीएल में मंगलवार को हो रहे मैचों पर लाखों रुपए का सट्‌टा लगाते पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि रामगंज थाना पुलिस को हीदा की मोरी में आईपीएल में सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। आईपीएल मैच सनराईजर्स हैदराबाद एवम् रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलोर पर सट्‌टा लगने की सूचना थी। इस पर सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज चैनसिंह व थानाधिकारी अशोक चौहान के निर्देशन में टीम बनाई गई। इस टीम में कदीर खान उपनिरीक्षक, कानि. कमल सिंह व गिरधर सिंह की टीम गठित कर मकान नम्बर ए-9, हनुमन्त कॉलोनी, हीदा की मोरी, रामगंज के यहां दबिश दी। पुलिस को तलाशी में किक्रेट मैच के सट्‌टे की खाईवाली करने वाल मोनू लखानी और नारायण दास लखानी को गिरफ्तार किया। उससे सट्‌टे के हिसाब की पर्चियां, 6 मोबाइल फोन सट्टे के हिसाब की डायरी, एक टीवी सैमसंग की कम्पनी की, सेट अप बॉक्स, एक टीवी रिमोट, सैटटाप बाक्स केलकुलेटर जब्त किया।
आरोपियोें ने पूछताछ में बताया कि ये दोनों आईपीएल मैच शुरू होने के बाद जगह बदल बदल कर बदल-बदल कर क्रिकेट सट्‌टे की खाईवाली कर रहे थे। इसी तरह शास्त्रीनगर पुलिस ने भी कार्रवाई कर रियाज कुरेशी, वहीद कुरेशी मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया है। ये सभी सनराईजर्स बनाम रायल चैलेन्जर्स बैंगलूर के मैच का सट्‌टा लगा रहे थछे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement