Sunda has took care of Virendra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्यामसर के वीरेंद्र झाझडिय़ा की जिप सदस्य सुंडा ने ली सुध

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 2:12 PM (IST)
क्यामसर के वीरेंद्र झाझडिय़ा की जिप सदस्य सुंडा ने ली सुध
झुंझुनूं। क्यामसर गांव निवासी वीरेंद्र झाझडिय़ा के परिवार की दुखभरी कहानी सामने आने के बाद जिप सदस्य दिनेश सुंडा ने उनके परिवार की सुध ली और सरकारी मदद के अलावा हरसंभव मदद दिलवाए जाने का संकल्प लिया। आपको बता दें कि झुंझुनूं विधानसभा अंतर्गत क्यामसर गांव मेंचार साल से घर का चिराग चारपाई पर है। उसकी रीढ़ की हड्डी टूट जाने से वह काम नहीं कर पा रहा है। इससे न केवल बूढ़े मां-बाप पाई-पाई को मोहताज हैं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी छूटने की कगार पर है। इसे देखकर जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा उनके घर पहुंचे और उन्हें झुंझुनूं कलेक्टर से मिलाया। कलेक्टर ने तुरंत स्थिति भांपते हुए चिड़ावा बीडीओ को क्यामसर गांव में भेजा और परिवार का बीपीएल कार्ड बनाने के निर्देश दिए। वहीं पीडि़त को तुरंत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से ट्राईसाइकिल उपलब्ध करवाने के लिए तथा भामाशाह बीमा योजना के तहत इलाज कराने के निर्देश दिए। सुंडा ने बताया कि परिवार को अधिक से अधिक सरकारी सहायता दिलाने की कोशिश वे व्यक्तिगत रूप से करेंगे। वहीं प्रारंभिक तौर पर बीमार वीरेंद्र को ट्राईसाइकिल दिलवा दी गई है। इसके अलावा वीरेंद्र के पिता की वृद्धावस्था पेंशन भी जल्द चालू होगी।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement