Summer Challenger Cup in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समर चैलेंजर कप में करन एकेडमी व नीलकंठ एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीते

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 7:09 PM (IST)
समर चैलेंजर कप में करन एकेडमी व नीलकंठ एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीते
मेरठ। स्थानीय करण पब्लिक स्कूल के मैदान पर चल रहे समर चैलेंजर कप में पहले मैच में टास जीतकर एसएस इलेविन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाये। जिसमें दश ने 37 व अभिनव ने 31 रन बनाये। केशव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिये। जिसके जवाब में नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। राम ने शानदार 67 रन बनाये। मैन आफ दी मैच राम को करन स्कूल के स्पोटर्स टीचर सुशील त्यागी ने दिया। दूसरे मैच में आईआईएमटी ने पहले खेलते हुए 142 रन बनाये। जिसके जवाब में करन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17 ओवर में ही लक्ष्य पूर्ण कर मैच जीत लिया। लक्ष्य ने शानदार 45 रनों का योगदान दिया तथा मैन आफ दी मैच के वह हकदार बने। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया की कल पहला मैच करन ब्लू व एसएम इलेविन तथा दूसरा मैच विजडन क्रिकेट एकेडमी व नीलकंठ एकेडमी के बीच खेला जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement