Sukhdev Singh Gogamedi merged into Panchatatva, thousands of people paid tribute with tearful eyes.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 दिसम्बर 2023 6:27 PM (IST)
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन हो गए। हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।गुरुवार शाम को उनके पैतृक गांव हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में अंतिम संस्कार किया गया। गोगामेड़ी के अंतिम संस्कार के दौरान अपने लाडले के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए गांव में भारी पुलिसबल तैनात रहा। इससे पहले बुधवार देर रात जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। गुरुवार सुबह जयपुर से एंबुलेंस से शव रवाना किया गया, जो शाम करीब 4 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। यहां पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इससे पूर्व जयपुर के राजपूत सभा भवन में समाज के लोगों ने अंतिम दर्शन किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement