Advertisement
अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचे

बताया जा रहा है कि हमलावर ने जैसे ही गोली चलाई मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत दबोच लिया।
बता दें कि सुखबीर सिंह बादल को अकाल दल की तरफ से धार्मिक सजा सुनाई गई है। अकाली दल सिख समुदाय के लिए एक तरह का न्यायालय होता है और जब इस न्यायालय की तरफ से सिख समुदाय से जुड़े किसी शख्स को सजा सुनाई जाती है, तो वो उसे मानने के लिए बाध्य होता है।
अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल पर 2007 से लेकर 2017 तक सत्ता में रहते हुए धार्मिक गलतियां करने के आरोप में सजा सुनाई है।
उन पर आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी दिलवाने में मदद की थी। उन्होंने राम रहीम के खिलाफ शिकायत वापस लेने में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया था।
इसके अलावा, उन पर पंथ के साथ गद्दारी करने का आरोप है।
--आईएएनएस
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


