जोधपुर। एक शादी ऐसी भी हुई जिसमें दुल्हन और दूल्हे के लिए किसी तरह के ग्लैमर का इस्तेमाल नहीं हुआ। जोधपुर शहर में पाल रोड अमरनगर निवासी रौनक और प्रज्ञा ने अपने परिजनों से पर्यावरण को बचाने और वन सरंक्षण का सन्देश देने की बात कही। रौनक के भाई पंकज तिवारी ने बताया कि रौनक की बात पर सहमति बनी और घर वाले इस बात के लिए राजी हो गए।उसके बाद घर से स्टेज तक रौनक और प्रज्ञा को इको फ्रेंडली गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। शादी में शिरकत करने आये राज्य सभा सांसद नारायण पंचारिया ने तिवारी परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी शादियां समाज को कुछ अलग और अनूठा सन्देश दे जाती है।
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सचयह भी पढ़े :राहत की खबर:500,1000 के पुराने नोट 14तक वैध,हाईवे टोल फ्री