Succeses for security forces in Kashmir, Kill four terrorists-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर का कमांडर अली सहित 5 आतंकी मरे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 मार्च 2019 11:57 AM (IST)
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर  का कमांडर अली सहित 5 आतंकी मरे
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में गत 24 घंटों में आतंकवादियों के साथ चार जगह मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर शोपियां जिले के इमाम साहब में शुरू हुआ है। 2-3 आतंकी एक घर में छिपे हैं। बंदीपोरा में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी मारे गए हैं। इसमें लश्कर का टॉप कमांडर अली भाई भी शामिल है। इसी तरह बारामूला जिले में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा शोपियां में भी एक आतंकी मारा गया है। इन चारों मुठभेड़ों में अब तक पांच आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए। श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि बारामूला के कलंतरा इलाके में नमबलनार अभियान में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अब तक जारी है। कर्नल कालिया ने बताया कि अभियान में एक अधिकारी और दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को यहां बादामीबाग छावनी स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर दिन में इलाके की घेराबंदी की थी और तलाशी अभियान प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ प्रारंभ हो गई। वहीं दूसरी ओर, सुरक्षाबलों ने बंदीपोरा के मीरमोहल्ला हाजिन में एक से दो आतंकियों को घेर लिया है। बंदीपोरा में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी मारे गए हैं। इसमें लश्कर का टॉप कमांडर अली भाई भी शामिल है।
बारामूला में होली के दिन आतंकियों ने यह ग्रेनेड हमला उस दौरान किया जब इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसके कुछ मिनट बाद ही सोपोर कस्बे में भी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक कैंप हमला कर दिया। शोपियां में भी एक आतंकी मारा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement