जयपुर। डेल्टा मेघवाल हत्याकांड की जाँच सीबीआई से करवाये जाने की माँग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल कल्याण सिंह से राजभवन पहुंचकर मुलाकात की तथा ज्ञापन प्रस्तुत किया।प्रतिनिधिमण्डल में पायलट के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह, डॉ. बी.डी. कल्ला, डॉ. चन्द्रभान, एआईसीसी सचिव हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष रतन सिंह,सहित प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल रहें।