Subhash Sharma fastest third day today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुभाष शर्मा के अनशन का लगातार तीसरा दिन

khaskhabar.com: शनिवार, 03 जून 2017 7:08 PM (IST)
सुभाष शर्मा के अनशन का लगातार तीसरा दिन
बिलासपुर। बिलासपुर में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुभाष शर्मा द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर शुरू किया गया आमरण अनशन लगातार तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सरकार ने समय रहते चिकित्सकों के रिक्त पदों को नहीं भरा तो यह आंदोलन शीघ्र उग्र आंदोलन शुरू हो जाएगा। तथा इसके साथ जिला प्रशासन का घेराव व रास्ता रोका आंदोलन जैसे कदम उठाने से परहेज नहीं किया जाएगा। इस मुददे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान ग्राम पंचायत देवली के प्रधान प्यारे लाल ठाकुर के नेतृत्व में उपायुक्त आरएम ठाकुर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भाजपा नेता सुभाष शर्मा द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर शुरू किए गए आमरण अनशन को शुरू हुए दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन ने आमरण अनशन पर बैठे हुए पदाधिकारियों का न ही हाल चाल जाना और न ही कोई डाक्टरों की टीम भेजी। जो भी व्यक्ति आमरण अनशन पर बैठता है, उसका मेडिकल चैकअप हर रोज होना चाहिए। लेकिन जिला प्रशासन इस मुददे पर लापरवाह बना हुआ है। उधर जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता व बीडीसी सदस्य भूप सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुभाष शर्मा द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर शुरू किए गए आमरण अनशन को भाजयमों का पूरा समर्थन है। इस अवसर पर चांदपुर के बीडीसी सदस्य भूप सिंह ठाकुर, झंडूत्ता बीडीसी उपाध्यक्ष मनोज पराशर, चिंता देवी, अमरी देवी, लज्या देवी, सुनिता देवी, लच्छीदेवी, प्रभा देवी, जगदीश गुप्ता, इंद्र सिंह, सुरेश ठाकुर, भूपेश चंदेल, अधिवक्ता बाबू राम ठाकुर, मुकेश, रजनीश शर्मा ,सुरेश नडडा, पवन ठाकुर, संजीव चंदेल, अनिल शर्मा, अनूप ठाकुर, अरविंद चंदेल, कैप्टन धनी राम, व जगजीत सिंह अन्य महिला मंडल सदस्य मौजूद रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement