Advertisement
छात्रों को पीएम मोदी की बातों पर भरोसा रखना चाहिए : संजय निषाद

जेपी नड्डा की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधने को लेकर संजय निषाद ने कहा कि विपक्ष इसलिए चर्चा नहीं चाहता है कि जब चर्चा होगी तो पता चलेगा कि उनके समय में कितने शिक्षा माफिया थे। शिक्षा माफियाओं को ही मंत्री बनाया जाता था। विपक्ष की सरकार में बच्चों के भविष्य को बेचा जाता था और फर्जी डिग्री दिलाकर नौकरी पर रखा जाता था। हमारी सरकार ने शिक्षा माफिया और नकल माफिया को खत्म किया है। प्रधानमंत्री ने संज्ञान ले लिया है अब जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
सपा के 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के रामपुर जाने को लेकर संजय निषाद ने कहा कि ये सभी बेईमान और नाटकबाज हैं; जब इनकी सरकार थी, तो उस जमीन को वैध घोषित करते। समाजवादी पार्टी आजम खान का राजनीतिक इस्तेमाल करना चाहती है।
राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन पर संजय निषाद ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट कहती है कि मुसलमानों की दशा काफी खराब है, इसका मतलब है कि वे शिक्षा में काफी पिछड़े हुए हैं। ऐसे ही बहुत ऐसी पिछड़ी जातियां हैं, जहां 60 प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं और विपक्ष के लोग उनका सियासी फायदा उठा रहे हैं। ऐसे आंदोलनों पर सरकार को सतर्क हो जाना चाहिए। इसलिए जनता ने इनको विपक्ष में रखा है और इनको देश से कोई मतलब नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


