Students should get maximum benefit from the youth development motivational bus - Jyoti Kiran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यार्थी युवा विकास प्रेरक बस से अधिकाधिक लाभ उठाएं-ज्योति किरण

khaskhabar.com: सोमवार, 06 अगस्त 2018 5:44 PM (IST)
विद्यार्थी युवा विकास प्रेरक बस से अधिकाधिक लाभ उठाएं-ज्योति किरण
जयपुर। राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक कार्य महिला सशक्तिकरण पर हुआ है। इससे प्रदेश की महिलाएं सशक्त हुई हैं। राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष सोमवार को इंटरनेशनल कॉलेज फॉर गर्ल्स तथा मणिपाल विश्वविद्यालय में आयोजित युवा विकास प्रेरक बस कार्यक्रम में सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने इसका अधिकाधिक लाभ लेने का विद्यार्थियों को आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान युवा विकास प्रेरकों द्वारा ‘‘सुराज बस-गीत‘‘ प्रस्तुति दी गई। जिसे विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा गत शुक्रवार 3 अगस्त को युवा विकास प्रेरक सुराज बस को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया था। युवा विकास प्रेरक कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉ. ज्योति किरण के निर्देशन में यह युवा विकास प्रेरक सुराज बस राजस्थान के लगभग 5 हजार किलोमीटर का सफर तय कर सम्पूर्ण राजस्थान के 33 जिलों के 550 शिक्षण संस्थानों में 5 लाख युवाओं से संवाद करेगी। वर्तमान में 250 से अधिक युवा विकास प्रेरक सम्पूर्ण राजस्थान में सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement