Students Receive Message on Self-Confidence and Skill Development on Day 3 of Orientation Program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्राओं को मिला आत्मविश्वास और कौशल विकास का संदेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 4:22 PM (IST)
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्राओं को मिला आत्मविश्वास और कौशल विकास का संदेश
जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में 14 अगस्त को तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन वाणिज्य संकाय की प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, रैगिंग विरोधी प्रकोष्ठ, आंतरिक परिवाद प्रकोष्ठ आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि अपनी परम्पराओं के साथ हमें आगे बढ़ना है और उन्होंने छात्राओं को अपने शिक्षकों से प्राप्त विचारों एवं संस्कारों के साथ स्वयं को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न क्लब्स एवं सेंटर्स की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी क्रम में थियेटर क्लब के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं ने लघु नाटक के माध्यम से छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन से अवगत कराया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. मृणाली कांकर एवं डॉ. आंचल पुरी ने किया। आयोजन में वाणिज्य संकाय की लगभग 220 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement