Students had to Selfi heavy, the guard shot and killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रों को सेल्फी लेना पड़ा भारी, गार्ड ने मार दी गोली

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 6:43 PM (IST)
छात्रों को सेल्फी लेना पड़ा भारी, गार्ड ने मार दी गोली
जयपुर। एक फार्म हाउस के बाहर सेल्फी ले रहे छात्रों पर वहां पर तैनात गार्ड ने बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से तीन छात्र घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना खो नागोरियान थाना इलाके में शनिवार देर रात की है। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने गार्ड को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार वीआईटी कॉलेज के पांच छात्र दो बाइक पर सवार होकर आरटीओ के नजदीक एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। वापस लौटने के दौरान छात्र बक्शी फार्म हाउस के बाहर खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। इस पर वहां पर तैनात गार्ड ने उन्हें सेल्फी लेने से मना किया। गार्ड ने अपनी 12 बोर की बंदूक से उन पर दो फायर कर दिए। गोली लगने से तीन छात्र शैलेंद्र, रोहित और देवेंद्र घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल युवक का रात को ऑपरेशन किया गया। घायल छात्रों में से एक का उपचार सवाई मानसिंह और दो का एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। थानाधिकारी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि फायर करने के मामले में गार्ड को पकड़ लिया गया है। घटना रात करीब 12.30 बजे की है। वीआईटी कॉलेज के पांच छात्र बाइक्स पर सवार होकर खाना खाने ढाबे पर आए थे और वापस लौटने के दौरान वे सेल्फी लेने एक फार्म हाउस के बाहर रूके थे। गार्ड से इस बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इस पर गार्ड ने उन पर फायर कर दिया। घायलों में एक की स्थिति नाजुक है। गार्ड से पूछताछ की जा रही है।
[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement