Advertisement
सुजानपुर सैनिक स्कूल में स्टूडेंट को मिलता है बेहतरीन माहौल : आरएस बाली

इस संस्थान से निकले विद्यार्थियों ने जहां तीनों सेनाओं में अपनी सराहनीय सेवाएं देते हुए कई वीरता पुरस्कार प्राप्त किए हैं, वहीं प्रशासनिक, मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में भी बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। सैनिक स्कूल में स्टूडेंटस के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता है।
सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये विद्यार्थी सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। सैनिक स्कूल में स्टूडेंटस को एक बेहतरीन माहौल प्रदान किया जा रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी स्टूडेंटस को प्रशिक्षित करना सैनिक स्कूल की सबसे बड़ी विशेषता है। ऐसा सिस्टम देश में बहुत कम स्कूलों में मिलता है।
बाली ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं हो सकता है। इसलिए वे कड़ी मेहनत करें और जीवन में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से भी स्टूडेंटस को शुभकामनाएं देते हुए आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े निर्णय ले रही है।
उन्होंने स्कूल परिसर में दो हाईमास्ट लाइट्स स्थापित करवाने, हॉस्टलों के लिए 5 बड़े एलईडी टीवी और 10 कंप्यूटर उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्राफियां भी प्रदान कीं। इससे पहले प्रिंसिपल कैप्टन (इंडियन नेवी) एमके महावर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। जबकि, स्कूल के कैडेट्स ने मास पीटी, हाई हॉर्स डिस्प्ले, फ्लैग डिस्प्ले, भांगड़ा, राजस्थानी लोकगीत, नाटी एवं अन्य गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया।
वाइस प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आरएस बाली ने सर्वप्रथम स्कूल परिसर में स्थापित वीर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


