Students from the racial discrimination in sport, had complained-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्र से खेल में किया जातिगत भेदभाव, हुई शिकायत

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 4:42 PM (IST)
छात्र से खेल में किया जातिगत भेदभाव, हुई शिकायत
भीलवाड़ा । आजाद नगर स्थित सेन्ट्रल अकादमी स्कूल में छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव के साथ ही कुछ छात्रों को प्रताडि़त करने को लेकर शनिवार को अभिभावक संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को लिखित में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संघर्ष समिति के सुनील कोठारी के नेतृत्व में कुछ अभिभावक विद्यालय पहुंचे और प्राचार्य से शिकायत की कि बास्केटबाल में विद्यालय की टीम में जातिगत आधार पर खिलाडियों का चयन किया गया है। पूरे खिलाड़ी नहीं होने के बावजूद दूसरे छात्र को निकाल दिया गया। इसी तरह सातवीं कक्षा के एक छात्र के साथ भी कक्षा में भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत की गई है। यही नहीं विद्यालय में निबंध लिखने पर भी इसी तरह का भेदभाव बरता जा रहा है। वहीं प्राचार्य ने इस मामले कहा कि हमारे विद्यालय में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है। फिर भी अगर ऐसा हुछ है तो मैं जांच करवाऊंगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement